कराटे में दरभंगा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, देहरादून नेशनल में मिली जगह

पटना में आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप (सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर) 2026 में दरभंगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राज्यभर से 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

 

दरभंगा के मोहित कुमार ने 12 वर्ष आयु वर्ग -40 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर वर्ग में -55 किग्रा में प्रिंस कुमार, -68 किग्रा में युवराज आदर्श तथा -76 किग्रा में प्रेयांश ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

 

कराटे एसोसिएशन ऑफ दरभंगा के महासचिव सह दरभंगा जिला मुख्य कराटे प्रशिक्षक मुकेश मिश्रा ने बताया कि चारों खिलाड़ियों का चयन 03 से 07 जून तक देहरादून में आयोजित होने वाली 5वीं KIO नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए बिहार टीम में हुआ है। उन्होंने बताया कि युवराज आदर्श एवं प्रेयांश पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष राजीव रंजन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Santosh Dutta Jha: