आज 01 मई 2026 को उप श्रमायुक्त कार्यालय, दरभंगा में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, त्तपश्चात श्रमिकों के अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (संशोधित) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

साथ ही इसके अतिरिक्त श्रमिकों को चार नये श्रम संहिता (लेबर कोड), न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948, बकाया मजदूरी अधिनियम, तथा बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 सहित अन्य महत्वपूर्ण श्रम कानूनों के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें एवं उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकें। सभी श्रम प्रर्वत्तन पदाधिकारियों के द्वारा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना अपना प्राथमिक कर्तव्य बताया गया। साथ ही श्रमिकों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के श्रम प्रर्वत्तन पदाधिकारी, कार्यालय कर्मी, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि एवं श्रमिकगण उपस्थित रहे।

Santosh Dutta Jha: