डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर सभागार में जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

,जिला पदाधिकारी ने आज सीपीग्राम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, राजस्व जन-शिकायत, लंबित ए.सी./डी.सी. विपत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की प्रगति की समीक्षा किए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वृद्धापेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट) की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि सुपात्र लाभार्थियों को समय पर पेंशन लाभ मिल सके।

सीडब्ल्यूजेसी से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी माननीय न्यायालय में निर्धारित समयावधि के भीतर एस.ओ.पी. समर्पित करना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही, जिला पदाधिकारी ने ए.सी. एवं डी.सी. विपत्रों को समय पर समर्पित करने, सीपीग्राम एवं आरटीपीएस से संबंधित लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल,अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री राकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Santosh Dutta Jha: