दरभंगा, 09 मार्च 2026 :-आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक हुई।
बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को संभावित उपद्रवियों पर बाउंड डाउन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों के मार्गों को चिन्हित कर उनका सत्यापन कराने तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा दीजिए का भी प्रयोग प्रतिबंधित किया गया है डीजे का प्रयोग करने पर सीधे जप्त कर थाना में लगाया जाएगा सभी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिया गया कि दीजिए को जुलूस के पहले ही जप्त क करते हुए विधि संवत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि रामनवमी पर्व के दौरान सभी पदाधिकारी सतर्क एवं सक्रिय रहेंगे तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है, जिसके कारण शहर में भीड़ अधिक रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (यातायात) को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। रमजान महीने को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित करने के लिए ट्रैकों के प्रवेश पर भी नियंत्रित करने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी पर्व को लेकर जिले में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बाउंड डाउन कार्रवाई से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों, जारी नोटिसों एवं की गई कार्रवाई की प्रतिदिन थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा करें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति संवेदनशील स्थानों पर की जाएगी।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु उपयुक्त स्थानों की पहचान करने का निर्देश दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पर ड्रॉप गेटवे लगाए जाएंगे। साथ ही थाना प्रभारी को अखाड़ा समितियों के सदस्यों के साथ कम-से-कम तीन बार बैठक आयोजित कर आपसी समन्वय बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार अखाड़ा स्थलों के पास पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। पीडीएस दुकानदारों से भी इस संबंध में फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि रामनवमी के अवसर पर डीजे का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में डीजे जब्त करना सुनिश्चित करेंगे। जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा इसके लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थलों पर पूर्व से ही विशेष निगरानी रखने तथा आमजनों को जागरूक करने के लिए पूर्व से माइकिंग कराने का भी निर्देश दिया गया। रामनवमी त्योहार पर विधि व्यवस्था चौक चौबंद रहेगी।
बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मनोज कुमार, नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा, मंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।