श्री हिमांशु कुमार राय, आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की गई तथा आमजनों की समस्याओं के पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सुनवाई के दौरान जन वितरण प्रणाली, वेतन, वेतन वृद्धि तथा अन्य जन-सामान्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुनवाई की गई।
आयुक्त महोदय ने उपस्थित आवेदकों का आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
आयुक्त महोदय के समक्ष उपस्थित आवेदक कन्हैया झा ने बताया कि वे लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमण्डल में नलकूप मिस्त्री के पद कार्यरत थे, अभी तक उनका वेतन एवं वेतन वृद्धि का भुगतान लंबित है।
इस पर आयुक्त महोदय ने जल्द से जल्द वेतन भुगतान करवाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जन-सुनवाई में प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत किया जाए, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।
आयुक्त ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई की जाती है l