अटल सम्मान’ से सम्मानित हुए पं कमलाकांत झा

डॉ बुचरू पासवान को मिला ‘कर्पूरी सम्मान’, फूलचंद्र झा प्रवीण को ‘कामरेड भोगेंद्र झा सम्म’अटल सम्मान’ से सम्मानित हुए पं कमलाकांत झा
डॉ बुचरू पासवान को मिला ‘कर्पूरी सम्मान’, फूलचंद्र झा प्रवीण को ‘कामरेड भोगेंद्र झा सम्मान’
विद्यापति सेवा संस्थान की सलाहकार समिति के अध्यक्ष सह मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा को मैथिली भाषा, संस्कृति और साहित्य संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रविवार की देर शाम ‘अटल सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मिथिला विकास परिषद के तत्वावधान में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान परिषद के अध्यक्ष अशोक झा के हाथों प्रदान किया गया। कवि कोकिल विद्यापति की पुण्य स्मृति में मैथिली भाषा के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उन्नयन को समर्पित इस समारोह में उनके अतिरिक्त विद्यापति सेवा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष सह वरिष्ठ साहित्यकार डॉ बुचरू पासवान को ‘कर्पूरी ठाकुर सम्मान’ एवं वरिष्ठ गीतकार फूलचंद्र झा प्रवीण को ‘कामरेड भोगेंद्र झा सम्मान’ प्रदान किया गया।
मिथिला विकास परिषद, कोलकाता द्वारा संस्थान परिवार के तीनों विशिष्ट सदस्यों को सम्मानित किए जाने से विद्यापति सेवा संस्थान परिवार में काफी हर्ष है। संस्थान के महासचिव डा बैद्यनाथ चौधरी बैजू, सचिव प्रो जीवकांत मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा एवं डॉ महेंद्र नारायण राम, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, विनोद कुमार झा, प्रो विजय कांत झा, दिलीप कुमार झा, दुर्गानंद झा, डॉ महानंद ठाकुर, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ाभाई, महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हीरा कुमार झा, पीजी मैथिली के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो रमेश झा, आशीष चौधरी, मणिभूषण राजू एवं पुरुषोत्तम वत्स आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Santosh Dutta Jha: