बैठक में महोत्सव की तैयारियों,कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।
माँ श्यामा महोत्सव का आयोजन आगामी 07 एवं 08 मार्च 2026 को किया जाएगा।
इस अवसर पर महोत्सव को सांस्कृतिक,बौद्धिक एवं साहित्यिक दृष्टि से और अधिक समृद्ध एवं आकर्षक और जनप्रिय बनाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माँ श्यामा महोत्सव के अवसर पर विद्वत गोष्ठी एवं कवि गोष्ठी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाएंगे, जिसमें देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्वानों, साहित्यकारों एवं कवियों की सहभागिता होगी। इसके साथ ही महोत्सव की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्ता को जनसामान्य तक पहुँचाने हेतु एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माण का भी निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध ढंग से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने का निर्देश दियाl
बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार, आयोजन समिति के सदस्य श्री कमला कांत झा, श्री नवीन सिन्हा तथा माँ श्यामा मंदिर न्यास समिति के सदस्यगण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।