श्री कौशल कुमार जिला पदाधिकारी दरभंगा द्वारा एलिवेटेड रोड परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गयाI
निरीक्षण के दौरान परियोजना अंतर्गत संचालित टेस्ट पाइल कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं प्रगति की स्थिति का अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा कार्य एजेंसी गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के कैंप कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान कैंप परिसर में उपलब्ध प्लांट एवं मशीनरी, मानव संसाधन, सामग्री की उपलब्धता तथा आगामी निर्माण कार्यों की तैयारियों का आकलन किया गया,जिसे संतोषजनक पाया गया।
इस अवसर पर बीएसआरडीसीएल के उप महाप्रबंधक द्वारा एकमी चौक से लोहिया चौक के मध्य सड़क खंड को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया गया।
इस पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया तथा जिला प्रशासन की ओर से परियोजना के सुचारु क्रियान्वयन हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना कार्य में अपेक्षित गति बनाए रखने तथा निर्धारित समय सीमा के साथ गुणवत्ता और मानक के अनुरूप कार्य संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड परियोजना जिले के यातायात प्रबंधन एवं शहरी विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान बीएसआरडीसीएल के उप महाप्रबंधक, दरभंगा सहित संबंधित पदाधिकारीगण एवं परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।