विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु 21 सेक्टर दण्डाधिकारी एवं 06 सुपर जोनल दण्डाधिकारी की गई प्रतिनियुक्ति
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ जला रेड्डी के द्वारा जारी संयुक्ता आदेश में बताया गया है कि दरभंगा जिलान्तर्गत पैक्स निर्वाचन-2026, के अवसर पर 13 प्रखंडों (अलीनगर, बेनीपुर, बहादुरपुर, बहेड़ी, बिरौल, सदर दरभंगा, सिंहवाड़ा, मनीगाछी, किरपुर, हायाघाट. जाले, कुशेश्वरस्थान एवं घनश्यामपुर) के 83 मतदान केन्द्र पर दिनांक 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 7.00 बजे से 4:30 अपराह्न तक मतदान की तिथि एवं समय निर्धारित है।
उक्त मतदान के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु 21 सेक्टर दण्डाधिकारी एवं 06 सुपर जोनल दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सेक्टर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी को निदेशित किया जाता है कि मतदान के एक दिन पूर्व संध्या समय अपने क्षेत्र में पहुँचना सुनिश्चित करेंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुँच गये हैं।
मतदान के दिन अपने साथ सम्बद्ध सभी मतदान केन्द्रों के गश्ती सह मतपेटिका संग्रहण दण्डाधिकारी से समन्वय बनाते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य सम्पन्न कराने हेतु लगतार भ्रमण करते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
मतदान सम्पन्न होने के पश्चात् पोल्ड मतपेटिकाओं को प्रखंड स्थित बजगृह में भेजने के पश्चात् ही अपना स्थान छोड़ेंगे।
सेक्टर / जोनल दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी को यह भी निदेशित किया जाता है कि वे अपने सम्बद्ध जोनल पदाधिकारी से भी समन्वय बनाये रखेंगे तथा मतदान संबंधी खैरियत प्रतिवेदन जिला नियंत्रण कक्ष एवं जोनल दण्डाधिकारी को प्रत्येक घंटे उपलब्ध करायेंगे।
सुपर जोनल दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी को निदेशित किया जाता है कि वे अपने साथ सम्बद्ध सेक्टर दण्डाधिकारी,गश्ती सह मतपेटिका संग्रहण दण्डाकारी से समन्वय बनाते हुए ससमय निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कार्य सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे एवं खैरियत प्रतिवेदन जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराते रहेंगे।
सभी सुपर जोनल दण्डाधिकारी एवं सेक्टर दण्डाधिकारी को आवश्यकतानुसार वाहन एवं ईंधन आदि की आपूर्ति वाहन कोषांग द्वारा की जायगी। तदनुसार प्रभारी वाहन कोषांग सभी सेक्टर पदाधिकारी को वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है, जो 05 फरवरी के अपराह्न से 08 फरवरी 2026 के अपराह्न तक कार्यरत रहेगा।
जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में श्रीमती चाँदनी कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, दरभंगा रहेंगी।
जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या- 06272-240600)।
प्रतिनियुक्त वरीय प्रभारी पदाधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी/अनमंडल पुलिस पदाधिकारी / प्रभारी पदाधिकारी/सुपर जोनल दण्डाधिकारी / सेक्टर दण्डाधिकारी / गश्ती-सह- मतपेटिका संग्रहण पदाधिकारी / संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / सभी पुलिस पदाधिकारी / सभी संबंधित थानाध्यक्ष मतदान के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में स्थिति पर कड़ी निगरानी रखेंगे एवं लगातार क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए हरहाल में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान / मतगणना कार्य सम्पन्न करावेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी ने कहा कि परिचारी प्रवर,पुलिस केन्द्र, दरभंगा सभी जोनल / सेक्टर / मतपेटिका संग्रहण दल के साथ आवश्यक संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अपने स्तर से करना सुनिश्चित करेंगे।