आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं समाधान किया।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, खनन विभाग, शिक्षा विभाग तथा पथ निर्माण विभाग से संबंधित कुल 26 परिवादी उपस्थित हुए।

जिला पदाधिकारी द्वारा कई मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर मौके पर ही कर दिया गया,जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्राप्त सभी परिवादों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अनावश्यक विलंब न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी,प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई आम नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है। इससे न केवल जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है,बल्कि प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है।

Santosh Dutta Jha: