मिथिला लोक उत्सव 2025–26 हेतु समीक्षात्मक बैठक

*मिथिला लोक उत्सव 2025–26 हेतु समीक्षात्मक बैठक*

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में मिथिला लोक उत्सव 2025–26 के लिए बैठक आयोजित।
बैठक में उत्सव के आयोजन की तिथि, स्थल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिथिला लोक उत्सव का आयोजन 28 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ ऑडिटोरियम,दरभंगा में तथा खेल एवं अन्य गतिविधियाँ नेहरू स्टेडियम,पोलो मैदान में आयोजित होगी।
उत्सव के दौरान मिथिला की समृद्ध लोक परंपरा, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं के उत्कृष्ट कलाकारों को” को सम्मानित किए जायेंगे। साथ ही सर्व भाषा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न भाषाओं के कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों सम्मिलित होने वाले कलाकार अपना आवेदन ऑडिटोरियम दरभंगा में 16 फरवरी 2026 तक अपना आवेदन जमा करेंगे।
कार्यक्रम में नौकायन प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। साथ ही, सभी विभागों द्वारा अपने-अपने सूचना एवं प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएँगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त उत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाए,जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच एवं पहचान मिल सके। इसके अतिरिक्त मिथिला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया,जिससे पारंपरिक मिथिला चित्रकला को प्रोत्साहन मिले।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाएँ, ताकि मिथिला लोक उत्सव 2025–26 को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाया जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता विभागीय जांच श्री राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री बालेश्वर प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री चंदन कुमार सहित सदस्य श्री कमलाकांत झा, श्री नवीन सिन्हा, श्री जितेंद्र कुमार सिंह एवं श्री राम बुझावन यादव उपस्थित थे l

Santosh Dutta Jha: