सिंहवाड़ा प्रखंड में सामुदायिक नेतृत्व आधारित आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर PRI प्रशिक्षण आयोजित

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित सद्भावना सभागार में पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के लिए समुदाय नेतृत्वत संकट, संवेदनशीलता, जोखिम आंकलन एवं ग्राम आपदा प्रबंधन योजना विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन आपदा प्रबंधन विभाग दरभंगा, पंचायती राज विभाग दरभंगा, रिलायंस फाउंडेशन एवं अदिथि संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा जोखिम की समझ को सुदृढ़ करना, स्थानीय आपदाओं, खतरों की पहचान करना तथा समुदाय की भागीदारी से प्रभावी ग्राम आपदा प्रबंधन योजना तैयार करना।
प्रशिक्षण के दौरान बाढ़, अगलगी, भूकंप जैसी स्थानीय आपदाओं, उनकी संवेदनशीलताओं और संभावित जोखिमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
आपदा जोखिम की समझ, HVRA की प्रक्रिया, VDMP की संरचना तथा उसके व्यावहारिक पक्षों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। VDMP के अंतर्गत संसाधन मैपिंग, सुरक्षित आश्रय स्थलों की पहचान, तथा भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। साथ ही VDMP को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड एवं पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों, PRI सदस्यों , कार्यपालक सहायक एवं पंचायत सचिव समेत अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम स्तर पर आपदा तैयारी, समन्वय और जोखिम न्यूनीकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
इस कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी सिंहवाड़ा, प्रखंड संयोजक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, रिलायंस फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी एवं अदिथि से पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

Santosh Dutta Jha: