राज्य सरकार की “सबका सम्मान–जीवन आसान” पहल के तहत दरभंगा प्रमंडल में जनता से मिलने का कार्यक्रम प्रारंभ

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत “सबका सम्मान–जीवन आसान” (Ease of Living) के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में आम-नागरिकों की दैनिक जीवन से जुड़ी कठिनाइयों को कम करने हेतु महत्वपूर्ण पहल की गई हैl
इस क्रम में प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय द्वारा आमजनों से मिलने का कार्यक्रम 19 जनवरी 2026 से प्रारंभ कर दिया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों से भेंट करेंगे।
आमजन के लिए आयुक्त महोदय से भेंट करने के लिए पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक समय निर्धारित किया है।
आयुक्त महोदय द्वारा आने वाले आमजनों की सुविधा एवं सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रमंडलीय नाजिर को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है।
इस कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्री सुशील कुमार मिश्र, सचिव, आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
उन्होंने कहा कि किसी अपरिहार्य कारणवश अधोहस्ताक्षरी (आयुक्त) की अनुपस्थिति में आमजनों से मुलाकात करने के लिए श्री सुशील कुमार मिश्र को प्राधिकृत किया गया है। यदि वे भी अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहते हैं, तो श्री आकाश ऐश्वर्य, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी-सह-क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा को यह दायित्व सौंपा गया है।
यह पहल राज्य सरकार की जनोन्मुखी सोच को सुदृढ़ करते हुए प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Santosh Dutta Jha: