मकर संक्रांति महोत्सव 2026 को लेकर हुई बैठक

मकर संक्रांति महोत्सव 2026 को लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर 13 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय फाइन आर्ट वर्कशॉप तथा लिप्पन आर्ट वर्कशॉप (Lippan Art Workshop) प्रेक्षागृह दरभंगा में करवाने का निर्णय लिया गया।
उक्त वर्कशॉप में 15 से 25 आयु वर्ष के 30-30 बच्चों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का मौका दिया जाएगा।
कार्यशाला में इच्छुक प्रतिभागी 10 जनवरी 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक आवेदन जिला कला एवं सांस्कृतिक कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा अपने स्तर से विद्यालयों, कॉलेज संस्थानों में संबंधित कार्यशाला का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
मकर संक्रांति महोत्सव के अवसर पर 14 जनवरी को अपराह्न 12:30 बजे पोलो मैदान लहेरियासराय में पदाधिकारी और आम जनों के द्वारा पतंग उड़ाया जाएगा।

Santosh Dutta Jha: