दरभंगा 09 जनवरी 2025:- *जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार की अध्यक्षता में जनता के दरबार में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता एवं बड़े धैर्य के साथ सुना और समाधान किया गया।
अपर समाहर्ता ने कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया,जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथाशीघ्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
आज के जनता दरबार में खाद्य आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, सामाज कल्याण विभाग,पंचायती राज विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व विभाग से संबंधित परिवादी उपस्थित हुए।
सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि आम जनता को शीघ्र समाधान मिल सकेl
इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,नोडल आईटी सेल पूजा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।