उधमियों के साथ किये सीधा संवाद
दरभंगा जिले में उद्योगों की स्थापना को गति प्रदान करने एवं उद्यमियों को आवश्यक आधारभूत एवं वित्तीय सुविधाएँ उपलब्ध करने के उद्देश्य को लेकर जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के द्वारा दरभंगा जिला अंतर्गत बियाडा के औधोगिक क्षेत्र दोनार का भ्रमण किया गया एवं उधमियों के साथ सीधा संवाद किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कुल पांच औधोगिक इकाइयों का भ्रमण किया गया,जिसमें कुरकुरे एवं नमकीन बनाने वाली इकाई अम्बे फ़ूड प्रोडक्ट्स,ईंख के बचे अवशेष से बायोडिग्रेडेबल पेपर प्लेट बनाने वाली इकाई, ग्रीनको पल्प प्रोडक्ट्स प्राइवेट लि.,ई-रिक्शा बनाने वाली इकाई गोपाल ऑटो मोटर्स प्राइवेट लि. एवं केक बिस्कुट तथा अन्य उत्पाद बनाने वाली इकाई आनंद बेकर्स का भी भ्रमण किया गया।
औधोगिक क्षेत्र दोनार उधमियों से सीधा संवाद करते हुए विभिन्न समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया जिसमे मुख्यतः औधोगिक क्षेत्र दोनार में जल –जमाव की समस्या के लिए नाला निर्माण,सड़क के चौड़ीकरण तथा आसपास की आबादी के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था के लिए उप –महाप्रबधक बियाडा दरभंगा को निदेशित किया गया।
बिजली ट्रिपिंग की समस्या एवं औधोगिक क्षेत्र के भीतर विधुत तारों को ऊँचा करने हेतु कार्यपालक अभियंता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया ।
औधोगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लेन हेतु आस्वस्त किया गया।
बैठक में औधोगिक क्षेत्र के विभीन्न उधमी,बैंक के पदाधिकारी,उप-महाप्रबंधक बियाडा अंकुर सिन्हा,जिला उद्योग महाप्रबंधक सुरुचि कुमारी,प्रबंधक बियाडा ब्रजेश चंद्रा,अग्रणी जिला प्रबंधक एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित थें ।