14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 09 से 11 जनवरी तक

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व से परिपूर्ण 14वाँ अहल्या गौतम महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 09, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को अहल्या स्थान,नगर पंचायत-कमतौल अहियारी, प्रखण्ड-जाले, जिला-दरभंगा में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस महोत्सव का उद्देश्य लाखों वर्ष पूर्व घटित अहल्योद्धार प्रसंग को जनमानस तक पहुँचाना एवं भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है।
इस दिशा में अहल्या न्यास समिति द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय सहभागिता के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने की दिशा में महोत्सव को एक सशक्त मंच प्रदान किया गया है।
महोत्सव के दौरान माननीय अतिथिगण,जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त कलाकारों एवं गायकों द्वारा भक्ति,लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी, जो दर्शकों को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करेंगी।
महोत्सव की प्रमुख आकर्षणों में अहल्या स्थान से गौतम कुण्ड तक भव्य कलश यात्रा,सांस्कृतिक सारस्वत समारोह,
मनोहारी लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम,धार्मिक एवं पौराणिक पर आधारित प्रस्तुतियाँशामिल हैं, जो मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करेंगी।
यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पर्यटन, संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का भी सशक्त माध्यम है।
जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा आगंतुकों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं।
इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं,संस्कृति प्रेमियों एवं आमजन से सपरिवार उपस्थित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाने की सादर अपील की जाती है।

Santosh Dutta Jha: