रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब ने लगाया स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर।

रविवार दिनांक २८.१२.२०२५ को दिन के ११ बजे से ३ बजे तक रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन ने दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित विशिष्ट लाउंज, दरभंगा हॉल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया । इस अवसर पर १७८ लोगों की आवश्यकता अनुसार ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बोन डेंसिटी आदि की जांच कर रिपोर्ट अनुसार शहर के वरिष्ठ शल्य, हृदय, नेत्र, दंत, हड्डी, स्त्री रोग तथा जनरल फिजीशियन चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक ख़ान-पान, परहेज तथा दवाओं के बारे में परामर्श दिया।
उक्त शिविर में रेलवे कर्मियों के अलावा मुसाफिरों, कुलियों, वेंडरों तथा स्टेशन पर मौजूद अन्य लोग लाभान्वित हुए। यह शिविर मुख्यतः सेंट्रल रेलवे हॉस्पिटल, पटना के निदेशक डॉ सुबोध कुमार मिश्रा के सहयोग तथा उपस्थिति से संभव हुआ जिसमें मंडल रेलवे हॉस्पिटल, समस्तीपुर के प्रभारी डॉ सुनील, दरभंगा की प्रभारी डॉ ऋचा मिश्रा तथा स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने सक्रिय भूमिका अदा की। क्लब अध्यक्ष डॉ बी बी शाही ने आगे बताया कि इस शिविर में सचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ आशीष शेखर सहित क्लब के सदस्य डॉ कन्हैया झा, डॉ प्रवीर सिन्हा, डॉ अमिताभ सिन्हा, डॉ संजीव श्रीवास्तव, डॉ नीरज प्रसाद, मेजर डॉ पुलिन वर्मा, डॉ पुष्पा झा, डॉ अलका द्विवेदी, अनिता सिंह, प्रीति अग्रवाल, रजत अग्रवाल, विनोद सिंह, निर्मल सिन्हा, मनोज बैरोलिया, आशोक झा तथा
हमारे रोट्रेक्ट क्लब आर बी मेमोरियल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग के सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई ।

Santosh Dutta Jha: