अंतर्जातीय विवाह करने पर गांव से निकाला, एसएसपी के पास फरियाद लेकर पहुंचे दंपति।

दरभंगा।एक ही गांव की रहने वाले लड़का लड़की ने अंतर्जातीय विवाह कर लिया तो लोगो ने दोनो को गांव आने पर पाबंदी लगा दिया है।यह मामला बहादुरपुर थाना अंतर्गत सोनकी ओपी क्षेत्र के कपछाही गांव का है।पति पत्नी बुधवार को एसएसपी के यहां पहुंचे और आवेदन देकर अपनी समस्या सुनाई और गांव में रहने को गुहार लगाई। दंपति ने बताया कि दोनो प्यार करते थे और 20 अप्रैल 2021 को श्यामा माई मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर लिया।शादी के बाद दोनो रिश्तेदार के यहां रह कर दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे है।दोनो से एक बेटी भी हुई।इसके बाद लड़का जब पत्नी को लेकर अपने घर गया तो इस शादी से नाराज लड़की के पिता कुछ गांव के दबंगों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से निकाल दिया।लड़की का कहना था कि वह पति के साथ ससुराल में रहना चाहती है।जिससे उसके ससुराल वालों को कोई दिक्कत नही है जबकि उसके पिता को इससे आपत्ति है।जो गांव के दबंगों से मिलकर गांव में आने से रोक लगा रहा है।आवेदन में लड़की ने कहा है कि बालिग होने के बाद उसने गांव के ही मोहन यादव के पुत्र सुधीर यादव से शादी की ओर दोनो खुशी पूर्वक रह रहे है।

Darbhanga Office: