कटिहार : सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमी का नियत बदल गया। कल तक प्रेमिका के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी मुकुल अब प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के शरीफगंज वार्ड नंबर-41 के इस मामले के बारे में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगा रही हैं।
प्रेमिका की माने तो वह पड़ोस के ही रहने वाले मुकुल से 6 वर्षों से प्रेम संबंध में है
प्रेमिका की माने तो वह पड़ोस के ही रहने वाले मुकुल से छह वर्षों से प्रेम संबंध में है।
इस दौरान उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना है। लेकिन अचानक मुकुल को रेलवे में सरकारी जॉब लगते ही अब प्रेमिका से पीछा छुड़ाना चाहते हैं। इससे पहले भी मुकुल दूसरे जगह सगाई का प्रयास कर रहा था। जिस दौरान भी प्रेमिका ने बाधा पहुंचाया था। लेकिन अब एक बार फिर मुकुल शादी का प्रयास में है। ऐसे में पीड़ित प्रेमिका थाने में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगा रही है। पूरे मामले पर सदर डीएसपी अभिजीत सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच की बात कर रहे हैं।