देहद में 25 से 28 नवंबर और कोपा में 1 से 4 दिसबंर तक चलेगा नाइट ब्लड सर्वे।

प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय वेश्म में बुधवार को बीडीओ अमीत आनंद की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे के संबंध में प्रखंड समन्वयक समिति की बैठक आयोजित हुई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लक्ष्मण कुमार ने बताया कि अंचल क्षेत्र के दो पंचायतों को नाइट ब्लड सर्वे के चयनित किया गया है।

देहद में 25 से 28 नवम्बर तक तथा कोपा पंचायत में 1 से 04 दिसबंर तक नाइट ब्लड सर्वे करवाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 20 वर्ष से ऊपर आयु के 300 ग्रामीणों की जांच होगी। बैठक में डीएस शंकर कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रभा रानी,पीरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम ऑफिसर गोपाल कुमार झा एवं जीविका के पदाधिकारी दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर न्यू कॉलोनी निवासी मीनाक्षी कुमारी ने पैसे की ठगी और धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराई है।

 

उन्होंने केस में बताया कि महाराष्ट्र निवासी अजीत कुमार सिंह पिता मधुसूदन सिंह 23 सितंबर को उनके पटना स्थित घर पर आया और उनसे 11 लाख रुपए की मांग की तथा बताया कि वो गोवा में कई रिसोर्ट और होटल चलाते हैं। सम्पत्ति की मालिक मिस रोशन विश्राम शेटगांवकर है, जिनसे अजीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी अमीना साजिद पलोवा ने लीज पर ले रखा है। लीज समाप्त हो चुका है तथा आगे एक साल के लीज के लिए उनको 11 लाख रुपए की आवश्यकता है। एक हफ्ते में लीज कराकर उसकी कॉपी हमें भेज देंगे।

 

अजीत कुमार सिंह उनकी पत्नी ने कहा कि आपको जल्द से पैसे लौटा देंगे तथा स्टर्लिंग रिसोर्ट में आधा का पार्टनरशिप देंगे तथा कमाई से 1 लाख रुपया प्रति माह के 5 तारीख तक दे देंगें। अजीत कुमार सिंह को वह और उनके पति ने 11 लाख रुपए अकाउंट से ट्रांसफर कर दएि। साथ ही साथ 1 लाख रुपया नकद अजित सिंह को 23 सितंबर को दिया। करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी जब अजीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी अमीना साजिद पलोवा ने पार्टनरशिप और एक लाख रुपया हर महीने नहीं दिया।

 

इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। काफी मशक्कत के बाद व्हाट्सएप पर बात हुई तो अजीत कुमार सिंह बोला कि ना ही कोई पार्टनरशिप मिलेगी और ना ही कोई पैसा देंगें। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने काफी लोगों से इस तरीके से पैसा लेकर नहीं लौटाया है। अजीत कुमार सिंह और उनकी पत्नी अमीना साजिद पलोवा दोनों ने मिलकर जालसाजी कर हमसे पैसा ठग लिया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

Darbhanga Office: