ठेका श्रमिकों के विभिन्न मांगों को लेकर बीटीएमयू करेगा आंदोलन।

बेगूसराय बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन द्वारा बरौनी रिफाइनरी में काम करने वाले ठेका श्रमिकों के विभिन्न मांगों के समर्थन में बरौनी रिफाइनरी के गेट नं 1 के सामने प्रतिरोध सभा सह एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

 

इसको लेकर सूरज भवन में बीटीएमयू की एक बैठक हुई है। बैठक में बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि संगठन ठेका श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन और मान-सम्मान के लिए प्रयासरत है। वर्तमान समय में ठेका मजदूरों को कार्यस्थल पर अधिक से अधिक सुविधा मिले, इसको लेकर प्रतिरोध सभा सह धरना का आयोजन किया गया है। काम करने के बाद भी वेतन समय से नही मिलना, पीएफ के पैसे निकासी में व्यवधान से श्रमिक परेशान रहते हैं।

 

इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया गया है। इस अवसर पर संजीव कुमार ने कहा कि नियमित कर्मचारियों के मूलभूत सुविधा बहाली के विषय को उन्होंने चिन्हित किया है, उसके लिए संघर्ष करेगे। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रमिकों से इस धरना कार्यक्रम मे भाग लेने का अनुरोध किया है।

 

मौके पर बीटीएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश रंजन ने कहा कि ठेका श्रमिकों को महीने में 20 दिन काम करने के बाद 1 दिन का ईएल नही दी जाती है। साथ ही काम के अनुरूप वेतन नही दी जाती है। बैठक में बीटीएमयू के वरीय उपाध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह, उप महासचिव साइमन मुर्मू, सहायक महासचिव रमेश कुमार, मो अयूब, संगठन सचिव भोगेंद्र कुमार कमल, उपाध्यक्ष बालमुकुंद कुमार, राम प्रमोद कुमार राय, अमित कुमार, ललन लालित्य, सचिव ललन कुमार, संजीत कुमार आदि थे।

Darbhanga Office: