समस्तीपुर में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। विरोध में ग्रामीणों ने 3 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-28 को करीब तीन घंटे तक जाम रखा। इस दौरान देने लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के शंकर चौक के पास की है।
मृतक की पहचान मालती सेखटोली टोली मोहल्ला निवासी मोहम्मद दुलारे(30) के तौर पर हुई। चांदचौर में अपनी बहन नुसरत प्रवीण के यहां रहकर मजदूरी किया करता था। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया है।
हादसे के बाद नाराज लोगों ने रोड जाम कर दिया।
रोड क्रॉस करते समय हादसा
ग्रामीणों के मुताबिक दुलारे के परिवार में और कोई नहीं था। जिस कारण अपनी बहन के यहां पर रहता था। कुछ दिन पहले ही प्रदेश से लौटा था । रविवार देर शाम ऑटो से सातनपुर चौक से शंकर चौक पहुंचा था। गाड़ी से उतरने के बाद रोड क्रॉस कर रहा था। इस दौरान दलसिंहसराय की ओर से आ रही एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
जजांच में जुटी पुलिस
वहीं, इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर दिया था। समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सरकारी प्रावधान के अनुसार 20 हजार रुपए दिए गए हैं। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।