समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन राय पट्टी गांव में एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध।
परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान विभिन्न राय के बेटे गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने गुड्डू के दोस्तों पर जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मृतक के बड़े भाई गौतम कुमार (25) ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 8 बजे कुछ दोस्तों ने फोन करके गुड्डू को घर से बुलाया था। देर रात तक गुड्डू घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गुड्डू ने परिजनों को फोन पर बताया कि वह एक स्कूल के पास बेहोशी की हालत में पड़ा है।
अस्पताल में डॉक्टरों ने गुड्डू को मृत घोषित किया
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो गुड्डू बेहोश मिला और उसने पेट में दर्द होने की बात कही। परिजन उसे पहले पास के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद वे बेहतर इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।
दलसिंहसराय अस्पताल में डॉक्टरों ने गुड्डू कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और विभूतिपुर थाने की पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर विभूतिपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक के भाई गौतम कुमार ने पुलिस को दिए बयान में गुड्डू के दोस्तों पर जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप दोहराया है।
इस घटना को लेकर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जाने बताया कि नारायण राय पट्टी गांव में एक युवक की मौत की सूचना उन्हें प्राप्त हुई है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम की ओर से मृत्यु सबको कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। उन्होंने बताया है कि मृत्यु परिजनों के तरफ से आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।