बिहार में एनडीए सरकार की जीत:कायमगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न भूपेंद्र सिंह वर्मा।

एनडीए की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता। एनडीए की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता। बिहार में एनडीए सरकार के औपचारिक गठन की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के कायमगंज में भी उत्साह का माहौल देखा गया। शनिवार को कायमगंज के गांव रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर जीत का जश्न मनाया।

 

सरकार गठन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और राहगीरों को भी मिठाई वितरित की। इस दौरान ‘एनडीए सरकार जिंदाबाद’ और ‘भाजपा की जीत मुबारक’ जैसे नारे गूंजते रहे। युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया, जिन्होंने लगातार आतिशबाजी कर उत्सव का माहौल बनाए रखा।

 

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, भाजपा अभिनेत्री मिथिलेश अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, देवेंद्र दुबे, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिसोदिया, मंडल महामंत्री मनोज चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, रोहित कुमार प्रजापति, श्रीकृष्ण गौतम, बिलाल गौस खान और सत्यवान शाक्य शामिल थे।

Darbhanga Office: