दादों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।सांकरा
बिहार चुनाव की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न।
कस्बा दादों के मैन चौराहे पर बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत और एनडीए द्वारा सरकार बनाने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित कर बधाई दी और पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
जश्न में ओबीसी मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, धनंजय शर्मा, दर्शन महेश्वरी, वीरेंद्र कुशवाह, राजू माहेश्वरी, रवि राजपूत, संजीव माहेश्वरी, इंद्रपाल कुशवाह, कल्लू यादव, तारिक खां और अनुज माहेश्वरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।