जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी जलेबी।

शहर के कैंटीन चौक पर जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना को देखते हुए राहगीरों के बीच जलेबी बांटा है। इस दौरान पोखरिया निवासी जदयू कार्यकर्ता राजेंद्र महतो उर्फ बिखो महतो, विष्णु महतो, संजय पासवान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिखो महतो ने कहा कि शाम में जलेबी बांटा है। उन्होंने कहा कि वे बिहार विधान सभा चुनाव के मतगणना से एक दिन पूर्व जलेबी बांटते हैं। साथ ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं। उन्हें उम्मीद है कि जदयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Darbhanga Office: