दरभंगा में लगातार पांच बार जीत चुकी है बीजेपी, इस बार किसे चुनेंगे
{दरभंगा विधानसभा चुनाव परिणाम}: दरभंगा विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजय सरावगी और विकासशील इंसान पार्टी के उमेश सहनी के बीच मुकाबला है।
दरभंगा विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजय सरावगी, विकासशील इंसान पार्टी के उमेश सहनी, बहुजन समाज पार्टी के दुर्गा नंदा महावीर नायक, जन सुराज पार्टी के राकेश कुमार मिश्रा, मिथिलावादी पार्टी के अभिषेक कुमार झा सहित तमाम अन्य राजनीतिक दलों के नेता और निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के संजय सरावगी आगे चल रहे हैं।
विकासशील इंसान पार्टी उमेश सहनी
बहुजन समाज पार्टी दुर्गा नंदा महावीर नायक
जन सुराज पार्टी राकेश कुमार मिश्रा
बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई थी।
दरभंगा विधानसभा सीट में दरभंगा नगर निगम, दरभंगा सामुदायिक विकास खंड के कबीर चक, कंसी, रानीपुर, सारा महमद, शीशो पूर्व, शीशो पश्चिम, बसुदेवपुर, सहबाजपुर की ग्राम पंचायतें आती हैं।
दरभंगा को अपनी समृद्ध और वैभवशाली परंपराओं के कारण बिहार की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में पहचाना जाता है। दरभंगा में मछली, आम और मखाने का व्यापार बड़े पैमाने पर होता है।
संजय सरावगी लगातार पांच बार जीते
दरभंगा के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1995 के बाद से यहां बीजेपी काफी मजबूत रही है। सिर्फ 2000 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को यहां नजदीकी मुकाबले में जीत मिली थी। मौजूदा विधायक संजय सरावगी लगातार पांच चुनावों में बीजेपी के टिकट पर यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। दरभंगा में लगभग 12% दलित और 23% मुस्लिम मतदाता हैं।