टीकाकरण कार्य की बेहतर रिपोर्टिंग को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला।

सदर अस्पताल के सभागार में प्रतिरक्षण कार्य की रिपोर्टिंग को लेकर जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में रिपोर्टिंग के दौरान गलती नहीं करने, समय पर रिपोर्ट करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई है। उन्मुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार कहा कि जिस मुस्तैदी के साथ योजनाओं का संचालन किया जाता है। उसी मुस्तैदी से रिपोर्टिंग भी होनी चाहिए। इससे राज्य में बैठे अधिकारियों को जिले की कार्य शैली का पता चलता है।

 

कार्यशाला में डीआईओ डॉ गोपाल मिश्रा ने कहा कि बिहार में रिपोर्टिंग के मामले में बेगूसराय का स्थान 10-12 वां है, जबकि नियमित प्रतिरक्षण का कार्य 96 फीसदी हो रहा है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर-2 दिसंबर तक खसरा-रूबैला टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे में वैसे अभिभावक जिनका बच्चा खसरा-रूबैला टीका से वंचित हैं। वे तुरंत बच्चा को दिलवा लें। मौके पर जिला मूल्यांकन पदाधिकारी रचना कुमारी, युनिसेफ के राजेश कुमार, यूएनडीपी के मंतोष कुमार एवं कुंदन कुमार सहित सभी प्रखंड मूल्यांकन कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Darbhanga Office: