मधुबनी में मतदाता जागरूकता अभियान:कम मतदान वाले क्षेत्रों में करेंगे प्रचार, हरी झंडी दिखा कर वाहन भेजा गया।

कम मतदान वाले क्षेत्रों में करेंगे प्रचार, हरी झंडी दिखा कर वाहन भेजा गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा मदाता जागरुक्ता वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत मधुबनी में मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने स्वीप गतिविधि के अंतर्गत एक वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगा।

यह विशेष प्रचार वाहन जिले के उन 10 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर केंद्रित रहेगा, जहाँ मतदान प्रतिशत (Low VTR) कम रहा है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी, बिस्फी, मधवापुर, हरलाखी, बासोपट्टी, खजौली, रहिका, राजनगर, बाबूबरही, लदनियां, झंझारपुर, घोघरडीहा, खुटौना, लौकही, पंडौल, कलुआही और जयनगर सहित कुल 21 प्रखंडों के कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर रूट मैप के अनुसार प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को वीडियो वैन के माध्यम से सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा। इसमें कम मतदान वाले केंद्रों के बी.एल.ओ., विकास मित्र, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका और प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी से संपर्क स्थापित किया जाएगा। प्रचार वाहन को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी प्रचारित करने का निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित थे।

Darbhanga Office: