गार्ड पर ईंट और लाठी से हमला, दीवार फांदकर भागे; 5 को पुलिस ने पकड़ा।

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह से मंगलवार देर रात 12 बच्चे भाग गए। इस दौरान गार्ड पर भी हमला कर दिया। सुरक्षा में तैनात गार्डों पर बच्चों ने ईंट और डंडों से हमला कर दिया। इसके दीवार फांद कर भाग निकले। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

पुलिस के वरीय अधिकारी मौक पर पहुंची। तुरंत छापेमारी अभियान चलाया गया। अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर 5 बच्चों को पकड़ लिया। सभी को फिर से बाल सुधार गृह भेजा गया है। फरार बच्चों की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है

एसएसपी जगुन्नाथ रेड्डी जलारेड्डी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल 12 बच्चे फरार हुए थे। पुलिस टीम ने अब तक 5 को पकड़ लिया है। सभी थानों को अलर्ट किया गया है।

पूरे लहेरियासराय क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर बताई जा रही थी। कई बार अंदर अनुशासनहीनता और कर्मियों की लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं।

 

Darbhanga Office: