दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवारा गांव में तीन नवंबर की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि 03 नवंबर 2025 की रात करीब 10 बजे श्याम कुमार पिता स्व. प्यारे पासवान, निवासी बस्तवारा, थाना सिमरी, जिला दरभंगा, अपने दो दोस्तों के साथ हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस्तवारा स्थित रंजीत कुमार के बोरिंग के पास घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और चाकू व कट्टा का भय दिखाकर उनकी ग्लेमर मोटरसाइकिल एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित के लिखित बयान पर सिमरी थाना कांड संख्या-287/25, दिनांक 03/11/25, धारा 309 (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बरामद हुई मोटर साइकिल।
बरामद हुई मोटर साइकिल लूटकांड के खुलासा के लिए बनाई गई थी स्पेशल टीम कांड के उद्भेदन हेतु एसडीपीओ सदर-2 कमतौल शोभेन्द्र कुमार सुमन के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना के मात्र 6 घण्टे के अंदर छापेमारी कर मामले में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल और टेक्नो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया गया।
साथ ही उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल और दो अन्य एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। कांड में लूटी गई हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल,कांड में लूटा गया टेक्नो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल,घटना में प्रयुक्त दो अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोनघटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया। छापेमारी दल मे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,SI शशिशंकर कुमार,वशिष्ट कापर, लाल कृष्ण यादव, पन्ना लाल सिंह,अमरजीत कुमार एवं मनोज कुमार शामिल थे। पुलिस गिरफ्त मे दोनों अपराधी।
पुलिस गिरफ्त मे दोनों अपराधी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।