विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी आलोक रंजन ने रविवार को सहरसा नगर क्षेत्र के कई वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान उन्होंने पटेल मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोमवार को होने वाली सभा के लिए निमंत्रण दिया । उन्होंने कहा कि सहरसा की जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी पूंजी है। भाजपा प्रत्याशी ने बनगांव और नगर क्षेत्र का सघन दौरा किया। डॉ. आलोक रंजन ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बनगांंव की माताओं और बहनों का यह आशीर्वाद मेरे लिए एक बड़ी शक्ति है। डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की दिशा में निरंतर पहल की।