समस्तीपुर में होटल से चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले कल्याणपुर से जेडीयू प्रत्याशी महेश्वर हजारी लिफ्ट में फंस गए। समर्थकों के साथ नीचे उतर रहे थे, ओवरलोड होने के कारण अचानक लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया। सायरन बजाने के बाद होटल के स्टाफ ने किसी तरह से लिफ्ट को नीचे उतरा। गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
लिफ्ट में फंसने के सवाल पर महेश्वर हजारी ने हंसते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए वह फंस गए थे। वैसी कोई बात नहीं है। लोगों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। सब ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है।
होटल के स्टाफ ने लिफ्ट से बाहर निकाला।
सुरक्षा गार्ड और समर्थक के साथ नीचे उतर रहे थे
वहीं, समर्थकों ने बताया कि महेश्वर हजारी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। शहर के मगरदही घाट के पास प्रताप इंटरनेशनल होटल में ठहरे हुए हैं। सुबह करीब 9:00 बजे जनसंपर्क अभियान में निकल रहे थे। होटल के कमरे से निकल कर लिफ्ट से सुरक्षा गार्ड और समर्थक के साथ नीचे उतर रहे थे।
अचानक लिफ्ट ने काम करना बंद कर दिया। सायरन बजाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। तत्काल होटल प्रबंधन ने लिफ्ट को मैनुअल तरीके से उतरा गया। फिर उसके गेट को तोड़कर मंत्री और सुरक्षा गार्ड को बाहर निकाला गया। सभी लोग सुरक्षित हैं।
चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए महेश्वर हजारी।
कोई दिक्कत नहीं है, सभी सुरक्षित हैं
इस मामले में होटल प्रबंधक का कहना है कि लिफ्ट में ओवरलोड होने के कारण यह स्थिति बन गई थी। सभी लोग सुरक्षित हैं।