3 उम्मीदवारों ने थामा BJP का दामन

जनसुराज ने दानापुर से अखिलेश कुमार उर्फ मुटुर साव को टिकट दिया था। हालांकि उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया और BJP में शामिल हो गए। वहीं बक्सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से डॉ। सत्यप्रकाश तिवारी को टिकट दिया गया था। उन्होंने नामांकन तो दाखिल किया, लेकिन बाद में नाम वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया। तीसरी सीट गोपालगंज विधानसभा की है, जहां जनसुराज ने डॉ। शशि शेखर सिन्हा को टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने भी नामांकन वापस लेते हुए BJP में शामिल हो गए।

सिर्फ 240 सीटों पर बचे उम्मीदवार

जनसुराज ने ऐलान किया था कि वह 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, तीन प्रत्याशियों के BJP में शामिल होने के बाद अब पार्टी सिर्फ 240 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रशांत किशोर ने भी राघोपुर से चुनाव लड़ने का माहौल बनाया था, लेकिन बाद में पीछे हटने का फैसला किया और चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। कई लोगों का मानना है कि PK ने हार के डर से पीछे हटने का फैसला लिया।