सहरसा के मध्य विद्यालय आरन में HPV इंजेक्शन लगने से लगभग तीन दर्जन छात्राएं बेहोश हुईं, कई की हालत गंभीर है, सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
सहरसा: बिहार के सहरसा से बड़ी खबर आ रही है. अभी तक राज्य के कई स्कूलों में मिड डे मील का भोजन करने से बीमार होने की खबरें आती थी. अब एचपीवी (HPV) इंजेक्शन लगने से एक स्कूल की लगभग तीन दर्जन छात्राएं बेहोश हो गई हैं. आनन-फानन में सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया. सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया. इनमें से कई की स्थिति गंभीर है. यह मामला सहरसा के सत्तर कटैया प्रखंड़ के मध्य विद्यालय आरन का है. आगे की जानकारी अपडेट की जा रही है.