विजय चौधरी का समर्थकों ने किया भव्य स्वागत; सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे।
नामांकन के बाद निकाला जुलूस
समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के तौर पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। दो सेटों अपना नामांकन फॉर्म भरा। विजय चौधरी जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इनकी गिनती सीएम नीतीश कुमार के करीबियों में होती है।
पर्चा दाखिल करने के बाद अपने समर्थकों के साथ नरघोगी मैदान तक जुलूस निकाला। समर्थकों ने फूल-माला से उन्हें लाद दिया। ढोल नगाड़ों से उनका भव्य स्वागत किया।
आम जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए विजय चौधरी।
सीएम जनसभा करेंगे
समस्तीपुर से ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार चुनावी अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। विजय चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। आम जनता से विजय चौधरी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। खबर अपडेट की जा रही है।