दरभंगा में 10 विधानसभा सीट पर नामांकन शुरू:नॉमिनेशन स्थल पर पुलिस बलों की तैनाती।

दरभंगा में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गी। जिले में कुल 10 विधानसभा सीट है।

 

जिसके लिए आज(शुक्रवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में मतदान केंद्रों की कु संख्या 3,329 है। मतदाताओं की संख्या 28,85,352 है। इसमें पुरुष मतदाता 15,20,183, महिला मतदाता 14,65,126 और थर्ड जेंडर 43 हैं। नामांकन स्थलों का विवरण बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र- अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, जिलाधिकारी दरभंगा न्यायालय कक्ष। दरभंगा ग्रामीण- अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा कार्यालय प्रकोष्ठ।

 

दरभंगा नगर- आयुक्त कार्यालय, प्रथम तल्ला, दरभंगा नगर निगम। कुशेश्वरस्थान- अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल कार्यालय प्रकोष्ठ। गौड़ाबौराम- भूमि सुधार उपसमाहर्ता बिरौल कार्यालय प्रकोष्ठ। बेनीपुर और अलीनगर- बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय और भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय। केवटी- भूमि सुधार उपसमाहर्ता, सदर दरभंगा। जाले- उप विकास आयुक्त कार्यालय, विकास भवन दरभंगा। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी नामांकन स्थलों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

टेंट, पंडाल, टेबल-कुर्सी, सीसीटीवी कैमरा, बिजली और ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों ने इन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है। कुशेश्वरस्थान और गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के प्रवेश के लिए विशेष ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

तैयारी पूरी करने का जायजा लेते हुए एसडीएम

तैयारी पूरी करने का जायजा लेते हुए एसडीएम शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि दरभंगा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवार समाहरणालय परिसर और नगर निगम कार्यालय में नामांकन करेंगे। जबकि बेनीपुर और अलीनगर विधानसभा के प्रत्याशी बेनीपुर अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने और सुरक्षित, शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Darbhanga Office: