बरौनी प्रखंड के नूरपुर पंचायत के वार्ड 11 में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 195 पर प्रखण्ड अध्यक्ष तलत प्रवीण के द्वारा गोद भराई सह मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें वार्ड 11 केंद्र कोड संख्या 195 एवं वार्ड 15 केंद्र कोड संख्या 193 के लाभुकों एवं अभिभावकों के समक्ष गोद भराई एवं प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात सम्बन्धी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि कुमारी, सीडीपीओ बरौनी प्रीति कुमारी और एलएस प्रीतम कुमारी द्वारा कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में मतदाता जागरुकता रैली निकाली गयी। अपने अधिकार को काम में लाएं, वोट डालने के लिए जरूर जाएं।