छपरा में होमगार्ड के जवान ने डीडीसी पर रॉड से पिटाई करने का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत।

छपरा: बिहार के छपरा में सारण के उप विकास आयुक्त के आवास पर ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की शिकायत जिलाधिकारी अमन समीर से की है. घटना के बाद होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह छपरा सदर अस्पताल में भर्ती थे. अशोक कुमार साह ने बताया कि सोमवार की रात में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के द्वारा रॉड से उनकी पिटाई की गई है, जिससे वह घायल हो गए. होमगार्ड के जवान का आरोप उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी गाली गलौज और मारपीट करती हैं.

अशोक कुमार साह ने बताया है कि गृह रक्षा वाहिनी संख्या 2216 उनकी प्रतिनियुक्ति डीडीसी आवास पर है. सोमवार की रात लगभग 12:00 बजे डीडीसी प्रियंका रानी अपने आवास से बाहर आईं और डीडीसी प्रियंका रानी बाहर आई तो वह बाहर संतरी के साथ था. डीडीसी ने अपनी गाड़ी से उतरकर ड्राइवर से रॉड मांगा कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पिटाई करना शुरू कर दीं. घायल अवस्था में होमगार्ड के जवान का सदर अस्पताल में इलाज कराया.

वहीं, इस घटना को लेकर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के द्वारा छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार सभी रक्षकों के साथ जिलाधिकारी अमन समीर से भी मुलाकात की है. घटना की सही रूप से जांच की मांग की है. दोषी हो पर सख्त कार्रवाई की हो. होमगार्ड के जवान को न्याय मिले. डीएम से मिलकर संघ ने ये मांग की है. वहीं, इस घटना से नाराज बिहार रक्षा वाहिनी सेवक स्वयंसेवक संघ छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर और सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी का हिटलर तानाशाही रवैया अपना रही हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है.

इस घटना के संबंध में उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी से बातचीत की गई तो उन्होंने इस मामले पर सीधे-सीधे यह कहा कि जिनके द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है उन्हीं से पूछ लीजिए. इसके बाद सवाल किया गया कि क्या आरोप लगे हैं? इस पर उन्होंने सीधे कहा कि आप उन्हीं से पूछ ले, जो आरोप लगा रहे हैं. इसके बाद डीडीसी प्रियंका रानी ने कुछ भी बात करने से इंकार कर दीं.वहीं, इस मामले में जिलाधिकारी अमन समीर से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. इस मामले पर कोई भी बोलने से बचता नजर आ रहा है.

Darbhanga Office: