बेगूसराय में घर में घुसकर शख्स की हत्या:सिर कुचलकर देर रात मार डाला, गांव में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था।

सिर कुचलकर देर रात मार डाला, गांव में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था।
घटनास्थल पर जुटी भीड़
बेगूसराय में अपराधियों ने घर में घुसकर एक शख्स की हत्या कर दी। सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान राधे सहनी(47) के तौर हुई है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही गांव की है।

FSL की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। हत्या किस कारण से की गई है, इसका स्पष्ट तौर पर खुलासा नहीं हुआ है। लाश को देखने से लग रहा है कि किसी नुकीले चीज से सिर पर मारा है। मृतक की पत्नी जयलख देवी एवं दोनों बेटे रामबाबू और रामनाथ कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।

हालांकि मृतक के मौसेरे भाई प्रकाश सहनी का कहना है कि सोमवार को गांव में ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात करीब 1:00 बजे किसी ने घर में घुसकर सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं जांच-पड़ताल कर रही है।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी

इस संबंध में मंझौल सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह में हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया सिर कुचलकर हत्या की आशंका है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Darbhanga Office: