जिले में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या, सदर अस्पताल में नहीं है प्लेटलेट्स की सुविधा।

अपने घर के आसपास पानी जमा नहीं होने दें, घर में भी पूरे कपड़े पहन कर रहने को कहा
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। केवल दो फुट की ऊंचाई तक उड़ पाने वाला यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। गंदे या चलते पानी में एडीज मच्छर अंडे नहीं देती हैं। इसके लिए थोड़ा सा यानी (एक चम्मच) पानी भी पर्याप्त होता है, एडीज मच्छर केवल दिन में ही काटता है। इसलिए घर के अंदर भी पूरे कपड़े पहनकर रहना चाहिए।

 

डेंगू फैलाने वाले एडिज मच्छर घरों के आसपास बिखरे टूटे फूटे बर्तनों, गमलों, टायर, छोटे छोटे प्लास्टिक या कागज के डिस्पोजेबल कप, नारियल के खोपरे आदि में जमा बारिश के पानी में अंडे देते हैं जो एक सप्ताह में मच्छर बन जाते हैं। इसे रोकने के लिए घरों के आस पास, छतों पर या घर के अन्दर पानी जमा न होने दें और सप्ताह में दो बार कूलर आदि से पानी को बदलते रहें।

मधुबनी जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को मिले 03 मरीजों के साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 18 हो चुकी है।

 

लेकिन डेंगू मरीजों के लिए अभी भी कई सुविधा उपलब्ध नहीं है। मालूम हो कि सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी है। जिस कारण वैसे मरीज़ जिनको प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत है, उसको डीएमसीएच व अन्य जगह रेफर करना मजबूरी बन गई है। 40,000 से कम प्लेटलेट्स होने पर रेफर किया जाता है। डॉ डीएस मिश्र ने बताया कि डेंगू में प्लेटलेट्स की सुविधा अस्पताल में ज़रूरी है क्योंकि डेंगू वायरस अस्थि मज्जा पर हमला करके शरीर के प्लेटलेट काउंट को कम कर देता है, जिससे रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर मामलों में, प्लेटलेट्स में भारी गिरावट आने पर अस्पताल में ही रक्त आधान की ज़रूरत पड़ सकती है, ताकि अत्यधिक रक्तस्राव रोका जा सके और जानलेवा जटिलताओं से बचा जा सके। मालूम हो कि अक्टूबर माह में में डेंगू के सर्वाधिक मामला सामने आता है इसलिए सतर्कता ज़रूरी है। साथ ही घर के आसपास पानी जमा ना होने दें।

Darbhanga Office: