आत्मनिर्भरता की दिशा में कौशल दीक्षांत समारोह क्रांतिकारी कदम।

महारानी कल्याणी महाविद्यालय में हुआ समारोह का प्रसारण।

महारानी कल्याणी महाविद्यालय लहेरियासराय में शनिवार को कौशल दीक्षांत समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।

 

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. रहमतुल्लाह ने कहा कि यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक व क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि कौशल दीक्षांत समारोह से छात्र–छात्राओं में उत्साह का माहौल है।

 

इससे युवाओं में कौशल विकास आधारित विषयों की ओर झुकाव बढ़ेगा। वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर होंगे। लाइव प्रसारण प्रधानाचार्य कक्ष व महाविद्यालय परिसर में लगे एलईडी स्क्रीन पर किया गया। साथ ही सैकड़ों छात्र–छात्राएं ऑनलाइन लिंक के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़े रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक रंजन कुमार ठाकुर, महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

Darbhanga Office: