बेहोशी की हालत में दोनों को निकाला, गंभीर हालत में अस्पताल में किया एडमिट।
घटनास्थल पर जुटी भीड़।
बेगूसराय में आज दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवक बलान नदी में डूब गए हैं। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के महेंद्रगंज की है। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बेहोशी की हालत में निकाला गया है युवकों की पहचान महेंद्रगंज के रहने वाले दिनेश कुमार महतो के पुत्र राहुल कुमार (30 वर्ष) एवं शंकर महतो के पुत्र बिट्टू कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया, मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई तथा दोनों को गंभीर हालत में मंसूरचक पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मां को काली पूजा समिति महेंद्रगंज की ओर से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रतिमा का विसर्जन आज दोपहर के बाद शुरू किया गया।
शाम 5 बजे विसर्जन के दौरान दोनों युवक डूबे थे
शाम में श्रद्धालु बलान नदी किनारे पहुंचे और करीब 5 बजे विसर्जन किया गया। जिसमें दोनों नदी में डूब गए, बाहर में नहीं देखने पर लोगों ने नदी में खोजबीन शुरू किया। जिसमें काफी कोशिश कर दोनों को बेहोशी की हालत में निकाला गया। इसके बाद पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।