समस्तीपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर:पति की मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर; मेला देखने जा रहे थे।

समस्तीपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर:पति की मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर; मेला देखने जा रहे थे।

समस्तीपुर में देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे एक बाइक पर सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी औप बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा ताजपुर-चकलाल शाही फोरलेन पर असाढी गांव के पास हुआ है।

मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के ही मोरवा चंदौली निवासी गिरीश चौधरी के पुत्र सत्य प्रकाश चौधरी के तौर पर हुई है। पत्नी मुस्कान कुमारी और 2 साल की बच्ची आराध्या कुमारी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

मृतक के भाई आजाद कुमार ठाकुर ने बताया कि सत्य प्रकाश अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर विजयादशमी की रात करीब 9:00 बजे बाइक से घर से निकला था। फोरलेन के रास्ते ताजपुर जा रहा था। असाढी गांव के पास अपाचे बाइक से उनकी टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से भाई को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, लेकिन हमलोग प्राइनेंट नर्सिंग होम लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। भाई की पत्नी प्रेग्नेंट है।

पत्नी के साथ सत्य प्रकाश चौधरी की फाइल तस्वीर।
छानबीन में जुटी पुलिस

एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। सूचना पर ताजपुर पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है घटना को लेकर अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

 

Darbhanga Office: