मधुबनी में निगरानी विभाग पटना ने जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार को रिश्वत लेते दबोचा है। यह कार्रवाई बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी चौक पर की गई।
पैसे न मिलने पर कार्यों में बाधा डालने की धमकी
निगरानी विभाग के DSP अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी के अनुसार, कल्ब विश्व सेवा आश्रम संस्था ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि, जिला नियोजन पदाधिकारी हर माह 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। रिश्वत नहीं देने पर संस्था के कार्यों में बाधा डालने की धमकी दी जा रही थी।
मधुबनी में निगरानी विभाग पटना ने जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार को रिश्वत लेते दबोचा।
मधुबनी में निगरानी विभाग पटना ने जिला नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी और डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार को रिश्वत लेते दबोचा।
शिकायत मिलने पर निगरानी विभाग ने सत्यापन किया। टीम के अधिकारी पंकज कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। नियोजन पदाधिकारी ने 20 हजार और डाटा ऑपरेटर ने 10 हजार रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए।
इसी दौरान निगरानी टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
कोई रकम मांगे ताे दे सूचना
DSP ने कहा कि, भ्रष्टाचार के मामलों में कोई भी अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नागरिकों से रिश्वत मांगे जाने पर सीधे निगरानी विभाग से संपर्क करने की अपील की। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस कार्रवाई की सराहना की है। दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए निगरानी थाना, पटना ले जाया गया है।