24 सितम्बर 2025, भोपाल: बिहार सरकार की डिजिटल पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, कृषि ऐप स्कॉच अवार्ड 2025 से हुआ सम्मानित – दिल्ली में आयोजित स्कॉच अवार्ड्स के 102वें संस्करण में बिहार सरकार के कृषि विभाग को बड़ी उपलब्धि मिली है। विभाग को उनके अभिनव “बिहार कृषि ऐप” के लिए स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह ऐप किसानों के लिए एक समर्पित डिजिटल मंच के रूप में कार्य कर रहा है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी हर आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल रही है।
कृषि उपकरण
किसान ऋण सेवा
यह मोबाइल ऐप किसानों को फसल प्रबंधन की उन्नत तकनीक, सरकारी योजनाओं की जानकारी, मंडी भाव, ऑनलाइन प्रशिक्षण, और तकनीकी सलाह जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस पहल से लाखों किसानों को डिजिटल रूप से जोड़ने और उन्हें सशक्त बनाने में मदद मिली है।