बेगूसराय में कुएं में कूदकर महिला ने की आत्महत्या:मानसिक रूप से बीमार थी, डेढ़ साल से इलाज चल रहा था; अर्धनग्न हालत में मिली लाश।

बेगूसराय में मानसिक रूप से बीमार चल रही एक महिला ने देर रात गांव में ही स्थित कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चिलमन गांव वार्ड नंबर-8 की है। मृतका की पहचान गांव के ही वार्ड नंबर-6 के रहने वाले राम बहादुर तांती की पत्नी सुनीता देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से लाश को निकाल कर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुनीता देवी करीब डेढ़ साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। विभिन्न डॉक्टरों पर इलाज कराया जा रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हो रही थी, जिसके कारण दिन रात कोई न कोई परिजन उसके पास ही रहा करते थे।

कुएं में पड़ी महिला की लाश को निकालने के लिए अंदर घुसा एक शख्स।
15 दिन पहले महिला के ससुर की मौत हुई थी

15 दिन पहले सुनीता के ससुर रामदेव तांती की मौत हो गई और श्राद्ध कर्म के बाद कल सभी रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए थे। रात में राम बहादुर तांती अपनी पत्नी के बगल में ही सोया था।

लेकिन देर रात करीब 1:00 बजे सुनीता देवी घर से निकल गई। थोड़ी देर के बाद पति की नींद खुली तो उसने पत्नी की खोजबीन करना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह में भी उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान गांव के शिव मंदिर पर पूजा करने पहुंचा एक व्यक्ति जब कुएं से जल लेने गया तो कुएं में महिला की लाश देखकर हल्ला मचा‌‌या। इसके बाद गांव के लोग जुटे और मुफस्सिल थाना के पुलिस को भी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के लोग।
ग्रामीणों की मदद से महिला की लाश को कुएं से निकाला

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना के SHO दिवाकर कुमार, गांव के लोग, स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से लाश निकाली गई तो उसकी पहचान सुनीता देवी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद आजाद ने बताया कि सुनीता देवी करीब डेढ़ वर्ष मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका इलाज चल रहा था, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हो हुआ। आशंका है कि कुएं में कूद कर आत्महत्या कर लिया। लाश अर्धनग्न हालत में मिली है।

जिसका पोस्टमॉर्टम पुलिस की निगरानी में हुआ है, बहुत ही दुखद घटना हुई है। थाना के SHO दिवाकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही हम लोगों को हम लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से लाश कुएं से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Darbhanga Office: