मधुबनी के लोजपा कार्यालय में डैकेती में थे शामिल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद।

मधुबनी के लोजपा कार्यालय में डैकेती में थे शामिल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद।

गिरफ्तार तीनों अपराधी
मधुबनी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये अपराधी लोजपा कार्यालय पर हमले में शामिल थे। राजनगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।

पुलिस ने कसियौना पुल के पास एक मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधियों में रविन्द्र कुमार सिंह, राजीव रंजन रौशन और नवीन कुमार शामिल हैं।

तलाशी में रविन्द्र कुमार सिंह के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और एक नोकिया मोबाइल बरामद हुआ। राजीव रंजन के पास से एक वीवो मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि 13 सितंबर 2025 को रांटी स्थित लोजपा कार्यालय में हुई डकैती में शामिल थे। इस घटना में इनके अलावा 9 और अपराधी भी शामिल थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राजनगर थाना में केस नंबर 421/25 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Darbhanga Office: