26 गांवों के लोगों का आवागमन, कई दुर्घटनाएं हो चुकी है।
नहर पर बना रेलिंग रहित पुल।
देवरिया ब्रांच की मधुबनी शाखा नहर पर स्थित पुल की स्थिति चिंताजनक है। पुल पर रेलिंग नहीं होने से यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन चालक नहर में गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
इस पुल से पिपरिया, मिश्रौलिया, पड़री खुर्द, सिहुली परसा समेत वन ग्राम कम्पार्ट 26, 27, 28, 24, हथियहवा और बलुआहिया जैसे कई गांवों के लोग गुजरते हैं। यह मार्ग ब्लॉक मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
सुदामा, जयकुमार, सुक्खल, कोइल, मोतीलाल, इंद्रजीत, सुनील, राजेश गुप्ता और राजकुमार सहित कई स्थानीय निवासियों ने इस समस्या पर चिंता जताई है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण अभी तक पुल की मरम्मत नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।